पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग बहन को सोनु कुमार उर्फ शनी डम्डीयाल पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी डम्डे, गंगोलीहाट द्वारा डरा-धमकाकर घर से भगा ले जाया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । उप-निरीक्षक बबिता टम्टा द्वारा मामले की विवेचना प्रारम्भ की गई तथा सुरागरसी व पतारसी के उपरांत अभियुक्त सोनु कुमार उर्फ शनी डम्डीयाल को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई । आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया
।
नाबालिग को घर से भगाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply