पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, चरस,
स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में, विगत दिवस देर रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम — उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र, हे0का0 दीपक खनका (SOG), का0 सोनू कार्की (SOG), का0 गोविन्द रौतेला (SOG) एवं का0 प्रकाश नगरकोटी (SOG) द्वारा मुखबिर की सूचना पर घण्टाकरण में वाहनों की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 15 गत्ते की पेटियों में 360 कैन अवैध बियर बरामद की गई। मौके पर अभियुक्त किरन कुमार कोहली पुत्र शोबन राम निवासी ग्राम सलकोट खटीगांव, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
छुपा-छुपी का खेल खत्म, 360 कैन बियर के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार |
















Leave a Reply