शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग में सूचना प्राप्त हुई कि चौकोड़ी, बेरीनाग क्षेत्र में दो पक्ष नेत्र सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी उड्डयारी, बेरीनाग; सचिन सिंह पुत्र नेत्र सिंह निवासी उड्डयारी बेरीनाग व प्रकाश सिंह मेहर पुत्र बहादुर सिंह मेहर निवासी चौकोड़ी, बेरीनाग तथा नीरज मेहर पुत्र प्रकाश सिंह मेहर निवासी चौकोड़ी आपस में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर सार्वजनिक शांति भंग कर रहे हैं । थाना प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे नहीं माने । दोनों पक्षों को कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा शांति भंग करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *