दो नाबालिगों को कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने सकुशल बरामद किया |

पिथौरागढ़ | आज कोतवाली गंगोलीहाट में प्रातः 08 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गंगोलीहाट क्षेत्र निवासी दो नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के उपरांत भी उनका कोई पता नहीं चल पाया । मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी । चौकी पनार बैरीयर पर गाडीयो की सघन चैकिंग की गयी ।लगातार सुरागरसी एवं पतारसी तथा पनार बैरीयर पर सघन चैकिंग के फलस्वरूप केवल डेढ़ घंटे में ही कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों को चौकी पनार से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत बालक व बालिका की काउंसलिंग कर उन्हें विधि अनुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *