पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार ढोंगी बाबाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस टीम (अपर उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दगी, अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0का0 देश दीपक) द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हाट कालिका मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को बाबा का भेष धारण कर श्रद्धालुओं से अनावश्यक रूप से पैसे मांगते हुए पकड़ा गया
। जानकारी करने पर पाया गया कि उक्त व्यक्ति ढोंगी बाबा का रूप धरकर आमजन से ठगी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई ।
ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत कार्रवाई |















Leave a Reply