पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में होटल/ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रदीप कुमार, का0 गौरव सिंह द्वारा थरकोट जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसके पास दो सफेद कट्टे थे। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र गणेश राम निवासी जाख पुराण, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने एवं मिशन मर्यादा के तहत कुल 53 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।















Leave a Reply