पिथौरागढ़ | सड़क हादसों पर रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है |
जिस क्रम में-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जिन्दगी खतरे में डालने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-कौशल अधिकारी निवासी अजेड़ा, अस्कोट 2-प्रवीण सिंह चौहान निवासी चामा, डीडीहाट को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।
थाना थल में सूचना मिली कि कोटगाड़ी में तीन लोगों ने आपस में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, का0 ललित कोहली मौके पर पहुँचे । जहाँ उपरोक्त व्यक्तियों क्रमशः 1-उमेश चन्द्र जोशी, 2-भुवन चन्द्र जोशी, 3- गणेश जोशी निवासीगण कोटकाड़ी थाना थल पिथौरागढ़ को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र होकर मरने मारने पर उतारू हो गये । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में ले लिया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 129 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply