शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली जौलजीबी में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने जौलजीबी में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची जहाँ उक्त व्यक्ति आकाश लुहार निवासी डीलासोनी, बैतड़ी नेपाल को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगा । पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने लगा । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिये । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *