गुमशुदा मोबाइल बरामद, थाना बेरीनाग पुलिस ने किया सम्बन्धित मोबाइल स्वामी के सुपुर्द |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

इसी क्रम में—

प्रभारी थाना बेरीनाग हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी निवासी मसूरिया पाँखू, का मोबाइल बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया ।


जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल अपने नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *