पिथौरागढ़ | नारायण सिंह निवासी काँडा, पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गयी थी कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2023 में राड़ीखूंटी निवासी अमित लुण्ठी के साथ हुआ था। विवाह उपरांत अमित द्वारा उनकी पुत्री को पैसों की मांग कर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने को विवश हुई । इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपी अमित लुण्ठी के विरुद्ध दहेज निषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में विवेचना की गयी। जाँच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी अमित लुण्ठी ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया। तत्संबंधी मुकदमे को धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया । विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ सोनू लुण्ठी पुत्र भुवन सिंह निवासी राड़ीखूंटी, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
प्रताड़ना कर आत्महत्या के लिये उकसाने के प्रकरण में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया |















Leave a Reply