अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा अग्निशमन जन-जागरूकता, प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित |

पिथौरागढ़ | अग्निशमन एवं आपात सेवा पुलिस मुख्यालय देहरादून तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के निर्देशन में पिथौरागढ़ जनपद के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में सप्ताह भर अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित किए गए।
इस दौरान संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर किए जाने वाले अग्निशमन उपायों, अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग, बचाव तकनीक तथा त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई ।  इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य संस्थानों के कार्मिकों को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना, आत्मरक्षा कौशल विकसित करना तथा आग लगने की स्थिति में जानमाल की क्षति को न्यूनतम करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *