शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब चरस स्मैक तस्करी शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इसी क्रम में–

थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विनय कोहली निवासी सिरौली कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक दीपक बिष्ट निवासी भदेलवाड़ा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *