पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मित्रता सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत तथा थाना पांगला से हे0 का0 सोबन सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने थाना पांगला क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दूरस्थ गाँवों का भ्रमण कर बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की। उनकी निजी पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया । पुलिस टीम ने बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेगी और उनकी सुरक्षा की गारंटी बनेगी । पुलिस टीम के आत्मीय और मित्रवत व्यवहार से प्रभावित होकर बुजुर्गों की आँखें नम हो उठीं। उन्होंने पुलिस को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस उनके लिए परिवार जैसी है। यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा और पिथौरागढ़ पुलिस मित्रता
सेवा और सुरक्षा के वचन के साथ हर पल वरिष्ठ नागरिकों के साथ खड़ी रहेगी।















Leave a Reply