पिथौरागढ़ | घाट चौकी गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी सुरक्षा दीवार बनने के उपरांत बरसात का पानी सड़क पर फैले मलबे को नीचे की ओर इकट्ठा कर देता है। इस कारण से दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की पूर्ण संभावना बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर एक चौपहिया वाहन भी पलट चुका है । स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी घाट में तैनात हेड कांस्टेबल उमेश चंद्र सती एवं हेड कांस्टेबल नंदन अधिकारी ने सराहनीय पहल करते हुए स्वयं बेलचा-फावड़ा उठाकर सड़क पर फैला मलवा हटाया। उन्होंने अथक प्रयास से रोड को वाहनों की आवाजाही हेतु सुरक्षित एवं सुगम बनाया । एनएच विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद सफाई कार्य न होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया यह मानवीय कार्य स्थानीय जनता के लिए न केवल राहतभरा रहा बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा के भाव को भी दर्शाता है । पिथौरागढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा और सुविधा हेतु हर समय तत्पर है ।
कर्तव्य संग समाजसेवा पिथौरागढ़ पुलिस का जज़्बा |















Leave a Reply