पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा 28 अगस्त में अपनी बहू के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली गंगोलीहाट में दी गई थी, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु गंभीर प्रयास शुरू किए गए। एसएचओ कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए अंततः उ0प्र0 के रामपुर से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्कता और प्रयास से गुमशुदा महिला रामपुर (उ0प्र0) से सकुशल बरामद |















Leave a Reply