साइबर ठगी की जड़ पर पुलिस का प्रहारफर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़ थाना गंगोलीहाट पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सिम बरामद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हॉटलेख स्थित एक मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्डों के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त: राजेंद्र प्रसाद पुत्र शंकर राम, निवासी देवल थल, थाना थल, जनपद पिथौरागढ़ (वर्तमान में हॉटलेख, गंगोलीहाट में किराए पर रह रहा था) जो भोले-भाले ग्रामीणों को सिम बेचते समय धोखे से एक के स्थान पर कई सिम कार्ड एक्टिवेट करवा कर अपने पास रख लेता था और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेच देता था। इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगों द्वारा अपराध में किया जा सकता था ।

बरामदगी:
• 282 एक्टिवेटेड सिम कार्ड
• 109 शील्ड सिम
• 15 खाली सिम स्लॉट
• 04 मोबाइल फोन
• 08 विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 318(4), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 42 टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

जनजागरूकता संदेश साइबर अपराध से बचाव
• सिम कार्ड केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही लें।
• अपने आधार कार्ड/पहचान पत्र की कॉपी किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें।
• किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस/हेल्पलाइन 112 पर दें।
• OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *