पिथौरागढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा विगत देर शाम लगभग 7 बजे वड्डा बाजार में एक बालक अकेला और परेशान हालत में घूमता मिला ।

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा विगत देर शाम लगभग 7 बजे वड्डा बाजार में एक बालक अकेला और परेशान हालत में घूमता मिला । चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 आशीष रावत व उनकी टीम (का0 ललित काण्डपाल, का0 मनोहर कापड़ी, हो0गा0 मुकेश भट्ट) द्वारा बच्चे से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह ऐचोली निवासी है और रास्ता भटक गया है।

पुलिस ने तुरंत चौकी प्रभारी ऐचोली उ0नि0 कमलेश जोशी से संपर्क कर उसके घर का पता लगाया।
तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
इस मानवीय पहल से बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और परिजन भी राहत महसूस कर सके।
पिथौरागढ़ पुलिस+आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *