पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव की अध्यक्षता में थाना दिवस एवं CLG (सिटीजन लॉयजन ग्रुप) मीटिंग का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पीस कमेटी, ग्राम प्रधान एवं CLG सदस्य उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
पलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया । थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को सशक्त करना और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना बताया गया।
जागरूकता एवं मार्गदर्शन
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया—
साइबर क्राइम : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, अज्ञात कॉल/लिंक से सतर्कता, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी।
नशा मुक्ति : युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की सतत कार्रवाई।
यातायात नियम : सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील।
शांति एवं सौहार्द : सामाजिक समरसता बनाए रखने एवं किसी भी विवाद/घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील।
पुलिस के निर्देश
बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन कराने हेतु लोगों को निर्देशित किया गया। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था खराब करने, चरस, स्मैक, शराब की अवैध तस्करी करने वालों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने हेतु निर्देश दिये ।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील
जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि—
साइबर अपराध, नशे एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक रहें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।















Leave a Reply