बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु पिथौरागढ़ पुलिस कर रही है विशेष पहल |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार बुजुर्गों का खास खयाल रख रही है। अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है तथा उनके समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई। इस दौरान उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए पुलिस की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया । पिथौरागढ़ पुलिस का यह प्रयास मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा की भावना के साथ वरिष्ठ नागरिकों को आत्मविश्वास एवं सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *