वारण्टी अभियुक्त को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले को भी किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त राहुल कुमार निवासी पण्डा, जाजरदेवल को टैक्सी स्टैण्ड जाजरदेवल से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एम.वी. एक्ट का वाद न्यायालय में विचाराधीन था | न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । साथ ही नैनीसैनी क्षेत्र में शराब के नशे में अपने पड़ोसियों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले नवीन सिंह महर निवासी नैनीसैनी, जाजरदेवल को उ0नि0 आनन्द गिरी द्वारा बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *