पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट
संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा ग्राम आदिचौरा, हुनर, चुपड़ाखेत, चामा आदि गांवों के ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव तथा इस समस्या के समाधान में सामूहिक सहयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा अकेले रहने वाले वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी गई तथा उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट के समन्वय से एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सामान्य दवाइयाँ वितरित की गईं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे बुजुर्गों व सीनियर सिटिजन से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें महत्वपूर्ण नम्बरों की सूची उपलब्ध कराई गई, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत पुलिस से सम्पर्क कर सकें।















Leave a Reply