ढाबे की आड में शराब बेचने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।

इसी क्रम में–

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह व का0 नीरज भोज द्वारा बिण में चेकिंग के दौरान एक ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाने/बेचने वाले दुकान संचालक भूपाल सिंह पुत्र स्व गंगा सिंह निवासी पवन विहार कॉलोनी बिण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के ढाबे से 22 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी ।

स्कोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले दीवान सिंह निवासी गनाई अस्कोट को थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में का0 अर्जुन सिंह द्वारा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 100 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा एक व्यक्ति को जाजरदेवल पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव मे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *