पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय द्वारा मड़मानले मेले के दौरान एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सीणी एवं खतेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्थानीय महिलाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया । इस दौरान स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। साथ ही लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई
।
थाना जाजरदेवल व नाचनी पुलिस द्वारा जागरूक कार्यक्रम |















Leave a Reply