रेड अलर्ट में शराब तस्कर रेड हैंडेड गिरफ्तार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 24 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।

इसी क्रम में–

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रेड अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इस दौरान उ0नि0 कमलेश जोशी, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह व का0 नीरज भोज द्वारा कासनी से वड्डा की ओर पुल पर एक व्यक्ति को पुलिस देखकर स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए रोका गया । जांच करने पर स्कूटी से दो पेटियों में कुल 96 पव्वे (48-48) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । अभियुक्त हिमांशु कुमार उर्फ हेमू पुत्र फकीर राम निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली पिथौरागढ़ में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 24 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा एक व्यक्ति को जाजरदेवल पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव मे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *