कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 निरज भोज, का0 अरविन्द कुमार द्वारा ग्राम ग्राम पौण क्षेत्र में की जा रही लगभग 6 नाली में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया । इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में सहयोग करने का आह्वान भी किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा, तथा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी । साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की गई एवं अपील की गई कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से सूचना साझा करें, ताकि आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *