पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है । इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 119 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी । थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत दीपक सिंह निवासी सातसिलिंग द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । साथ ही पुलिस टीम द्वारा ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कुल 05 दोपहिया वाहन सीज कर थाने में खड़े किये गये । जनपद पुलिस द्वारा कुल 11 वाहन सीज किये गये । अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।















Leave a Reply