शांति व्यवस्था भंग करने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 64 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इसी क्रम में-
थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जीबी में पवन चन्द द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, का0 अनन्त प्रसाद, का0 संजय कुमार द्वारा मौक पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया । उक्त व्यक्ति और अधिक उग्र होने लगा । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 64 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *