पिथौरागढ़ |
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विवेकानन्द इण्टर कालेज मुनस्यारी के छात्र-छात्राओं हेतु कोतवाली परिसर धारचुला में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुलिस केवल अपराध की रोकथाम व जांच तक ही सीमित नहीं है, बल्कि—
• जनसेवा व सहयोग : आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता, गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन, प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्य तथा जरूरतमंदों की मदद।
• कानून-व्यवस्था बनाये रखना : त्यौहार, मेला व अन्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना।
• समुदाय पुलिसिंग : जनता और पुलिस के बीच विश्वास स्थापित करना, बच्चों और युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना।
• आधुनिक तकनीक का प्रयोग : साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी जैसे जटिल मामलों में वैज्ञानिक तरीके से जांच करना।
साथ ही बच्चों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—
• साइबर अपराध : साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय।
• यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा : ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पर सतर्कता से चलने के बारे में जानकारी।
• नशे के दुष्परिणाम : किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्प्रभावों के संबंध में प्रेरक संदेश।















Leave a Reply