थाना नाचनी पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में होटल ढाबों की आड़ में शराब बेचने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

जिस क्रम में-

एसओ थाना नाचनी मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महेन्द्र पाल, का0 मोहन सिंह, का0 त्रिलोक सिंह, हो0गा0 कंचन द्वारा

चैकिंग के दौरान कक्कड़ सिंह बैण्ड के पास एक व्यक्ति महेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीटी जिला पिथौरागढ़ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना नाचनी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसओ मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 संतोष कुमार का0 विरेन्द्र गैड़ा द्वारा ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक दीवान सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी इमला पो0 – मदकोट को कस्बा मुनस्यारी स्थित होटल से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनस्यारी में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 96 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *