थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित कर महिलाओं को किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा द्वारा ग्राम बलुवाकोट में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया । चौपाल में महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *