पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी (प्रभारी चौकी ऐचोली) मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त दीपक सिंह बिष्ट निवासी पुलिस लाईन रोड निकट वीरशिवा स्कूल पिथौरागढ़ को कस्बा पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्मैक तस्करी के मामले में धारा 8/21 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।















Leave a Reply