पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा (चौकी प्रभारी चौकोड़ी) मय टीम द्वारा एशियन स्कूल चौकोड़ी, बेरीनाग में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं योगदान पर निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुलिस टीम द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
साथ ही पुलिस टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को
• महिला अपराधों, बाल अपराधों एवं साइबर अपराधों से बचाव,
• यातायात नियमों के पालन,
• नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया।
पुलिस द्वारा बच्चों को पढ़ाई और खेल-कूद को जीवन में अपनाने की सलाह दी गई ताकि वे समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकें ।















Leave a Reply