पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम हेल्पिया में ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया । पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई । पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि वे बिना हिचकिचाहट पुलिस से सहयोग लें और अपने आस-पास की अन्य महिलाओं व बच्चियों को भी सुरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित करें
।
थाना अस्कोट पुलिस द्वारा ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक |















Leave a Reply