पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है
।
इसी क्रम में-
थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह बथ्याल निवासी मदकोट गोल्फा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थाना मुनस्यारी में सूचना मिली कि कस्बा मुनस्यारी में एक व्यक्ति ने सरे आम गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है जिससे आस पास के लोगों को परेशानी हो रही है । थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा उक्त व्यक्ति दिवाकर दर्शन निवासी जौरासी डीडीहाट हाल ब्लाक परिसर मुनस्यारी को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती, पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 135 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।















Leave a Reply