पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त मनोज कुमार निवासी निगालपानी, धारचुला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।















Leave a Reply