पिथौरागढ़ | आयोजित होने वाले लछैर मेले के दृष्टिगत थानाध्यक्ष जाजरदेवल
मनोज पाण्डेय द्वारा आज मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक में मेले के दौरान भीड़-भाड़, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा बताया गया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा जाजरदेवल पुलिस पूर्ण रूप से सुरक्षा व्यवस्था हेतु तत्पर रहेगी।
आगामी लछैर मेला के दृष्टिगत थाना जाजरदेवल पुलिस की बैठक |















Leave a Reply