ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में होटल ढाबों की आड़ में शराब बेचने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । आज को एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक राकेश कुमार पुत्र कृपा राम निवासी बहराइच उत्तर प्रदेशहाल निवासी चंद्रभागा पुलिया स्थित होटल में अवैध शराब बेचने/ परोसने पर गिरफ्तार किया । अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *