युवा पीढ़ी को कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के प्रति किया गया प्रेरित |

पिथौरागढ़ | थाना बेरीनाग में छात्रो की कार्यशाला को थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एशियन पब्लिक स्कूल, बेरीनाग के छात्र-छात्राओं हेतु थाना परिसर बेरीनाग में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुलिस केवल अपराध की रोकथाम व जांच तक ही सीमित नहीं है, बल्कि—जनसेवा व सहयोग : आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता, गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन, प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्य तथा जरूरतमंदों की मदद ।

कानून-व्यवस्था बनाये रखना : त्यौहार, मेला व अन्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना। मुदाय पुलिसिंग : जनता और पुलिस के बीच विश्वास स्थापित करना, बच्चों और युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना । आधुनिक तकनीक का प्रयोग : साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी जैसे जटिल मामलों में वैज्ञानिक तरीके से जांच करना ।

साथ ही बच्चों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—
साइबर अपराध : साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय । यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा : ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पर सतर्कता से चलने के बारे में जानकारी । नशे के दुष्परिणाम : किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्प्रभावों के संबंध में प्रेरक संदेश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *