थाना अस्कोट पुलिस द्वारा थाना दिवस आयोजित स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के प्रयास किए जनता को साइबर अपराध व नशे के खतरे से किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना अस्कोट क्षेत्रांतर्गत कस्बा चौरासी में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज, चौकी ओगला प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत पन्त सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया । साथ ही पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताकर युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया । जनपद पुलिस का उद्देश्य जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *