थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में-


एसओ थाना बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 शांति प्रकाश, हे0का0 विजेन्द्र सिंह व का0 कृष्ण नेगी द्वारा वारण्टी अभियुक्त पुष्कर सिंह निवासी धनौला शेराघाट बेरीनाग को बेरीनाग से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323/504/506 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था | गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *