
पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।
इसी क्रम में-
1- कोतवाली जौलजीबी क्षेत्रान्तर्गत प्रेम लिंह निवासी सेरा हाल निवासी मुनस्यारी व विशिष्ट सिंह रौतेला निवासी गरघाट द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी मय पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियो को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
2- थाना डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन चन्द्र निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट, डिगेन्द्र कुमार निवासी भनड़ा डीडीहाट, भगवती प्रसाद टम्टा निवासी शिमला वार्ड डीडीहाट व ईश्वरी दत्त पाण्डे निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियो को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 134 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी तथा 4 वाहन सीज किये गये ।















Leave a Reply