पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में-
थाना थल क्षेत्रान्तर्गत राजेन्द्र कुमार निवासी चैंसर पिथौरागढ़ द्वारा शराब पीकर सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत गणेश सिंह निवासी कुसैल पोस्ट रसेपाटा थाना थल, द्वारा शराब पीकर सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 126 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी तथा 4 वाहन सीज किये गये ।















Leave a Reply