पिथौरागढ़ | आईटीबीपी द्वारा थाना मुनस्यारी को सूचना दी गयी कि मिलम क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। आईटीबीपी द्वारा उक्त व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया । थानाध्यक्ष मुनस्यारी
अनिल आर्या द्वारा आईबी एवं अभिसूचना इकाई के साथ मिलकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसने अपने भाई का मोबाइल नम्बर दिया, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा सम्पर्क कर उसकी फोटो भेजी गयी। तस्दीक करने पर पुष्टि हुई कि वह उसी का भाई है । भाई द्वारा बताया गया कि व्यक्ति का नाम रमेश डावर पुत्र दोल्या डावर निवासी खड़ीखम, थाना पानसेवल, जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) है। वह जुलाई 2024 में यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल से लेने जा रहा है, लेकिन उसके बाद से घर वापस नहीं आया । पुलिस ने तत्परता व मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसके परिजनों को बुलाकर उक्त व्यक्ति रमेश डावर को सकुशल उनके सुपुर्द किया । पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से बिछड़ा हुआ व्यक्ति अपने परिवार से मिल सका, जिससे परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया ।
मुनस्यारी पुलिस व आईटीबीपी की सतर्कता से परिवार से बिछड़ा व्यक्ति सकुशल परिजनों से मिला |















Leave a Reply