पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया ।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें हे0 का0 शोबन सिंह को “Best Employee of the Month” चुना गया ।

गोष्ठी के प्रमुख बिंदु:

व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समाधान – अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनका उचित निस्तारण।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा – थानावार लंबित विवेचनाओं का अवलोकन कर साक्ष्य आधारित निस्तारण हेतु निर्देश।

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मिशन-2025 के तहत नशा तस्करों पर वैधानिक कार्यवाही व जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चैकिंग – एसएसबी के साथ समन्वय कर संयुक्त गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी।

बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन – शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने व नियम विरुद्ध पाए जाने पर मकान मालिक/ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई।

आपदा सीजन में तत्परता – आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर व ओम पर्वत यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे तैयारी की स्थिति में रहने एवं आपदा सूचना पर त्वरित राहत-बचाव कार्य करने के निर्देश।

सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी – भ्रामक/अनावश्यक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश।
इस दौरान सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला समेत जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *