पिथौरागढ़ | इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा पुलिस लाईन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई । कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना एवं हवन से हुई, जिसमें मानव, समाज एवं पर्यावरण के कल्याण की कामना की गई । इस अवसर पर पुलिस लाईन मंदिर प्रांगण को गोकुल धाम की भांति सजाया गया, जहाँ उपस्थित जनों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म के दर्शन किए। तत्पश्चात श्रीकृष्ण जी की आरती एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव, क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, आरआई नरेश चंद्र जखमोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे ।
पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग कार्यक्रम |















Leave a Reply