पिथौरागढ़ | चौकी घाट से आगे सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित कुल 05 लोग सवार थे, जो सकुशल हैं । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और कार में फँसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया । वर्षा ऋतु में पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की घटनाएँ सामान्य होती हैं। अतः नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा से पूर्व मार्ग की स्थिति अवश्य जांच लें ।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
आपातकालीन संपर्क नंबर –
आपदा कंट्रोल रूम: 05964-226326, 8449305857
पुलिस कंट्रोल रूम: 112,
05964-226651, 9411112982
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी — सतर्क रहना ही सुरक्षित यात्रा का आधार है।















Leave a Reply