पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों से आए व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज़ कर दी गई है ।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ जाजरदेवल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जयन्त कुमार, निवासी जाजरदेवल द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया गया था। उक्त के विरुद्ध ₹10,000 का चालान किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आस-पास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा हो, तो इसकी सूचना निकटतम थाना/चौकी को अवश्य दें
।















Leave a Reply