पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। इसी क्रम में निम्नलिखित कार्यवाही की गई:
• थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के निर्देशन में अपर उपनिरीक्षक
नरेन्द्र पाल सिंह मय टीम द्वारा पुष्कर सिंह, निवासी जालौड, बलुवाकोट को शराब के नशे में पय्यापौड़ी मोटर मार्ग को अवरुद्ध करने एवं सार्वजनिक अशांति उत्पन्न करने के आरोप में मौके से गिरफ्तार किया गया।
• थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भगत राम, निवासी सेराघाट, मुनस्यारी को लोक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दोनों व्यक्तियों को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे नहीं माने और लगातार सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करते रहे । अतः दोनों को भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 170 एवं 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।















Leave a Reply