चुनाव प्रक्रिया व आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चैकिंग |

पिथौरागढ़ | जनपद में चल रही चुनावी प्रक्रिया एवं आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्क निगरानी की जा रही है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष कोतवाली अस्कोट सुरेश कम्बोज मय टीम एवं एसएसबी के साथ भारत–नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल पर आने-जाने वालों की सघन चैकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, एवं सामान की बारीकी से जांच की गई | सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा बलों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त व निगरानी लगातार जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास को समय रहते रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *