पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा 25 जुलाई में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली धारचुला में दी गई थी, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर अपर उ0नि0 विशन सिंह द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु गंभीर प्रयास शुरू किए गए । इस क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला
विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 विशन लाल, का0 दिवान तोमक्याल, म0का0 तनुजा वर्मा तथा जनपद की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए अंततः रूद्रपुर से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त बालिका को काउन्सलिंग हेतु जिला बाल कल्याण समिति से समक्ष प्रस्तुत किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस बाल सुरक्षा एवं महिला संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है ।
हमेशा आपके साथ – हर मोड़ पर, हर हाल में।















Leave a Reply